मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त का इंतज़ार लंबा! महिलाओं के मन में बढ़ी बेचैनी, जानें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका
inlive247 Desk: मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर एक बार फिर लाभार्थी महिलाओं के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह राशि उनके खातों में कब तक पहुंचेगी. 16वीं किस्त जारी हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नई किस्त का भुगतान नहीं होने से चिंता बढ़ती जा रही है.
कई लाभार्थियों का कहना है कि वे इस योजना से मिलने वाली राशि पर काफी हद तक निर्भर रहती हैं. ऐसे में किस्त में देरी होने से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. वहीं, राज्य के कई जिलों से यह शिकायतें भी सामने आ रही हैं कि पात्र होने के बावजूद अब तक 17वीं और 18वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है. महिलाएं लगातार प्रखंड कार्यालयों और पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी लेने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों से उन्हें कोई साफ जवाब नहीं मिल पा रहा है. इससे नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ रही हैं.
ऐसे करें भुगतान का स्टेटस चेक
अगर आप जानना चाहती हैं कि 17वीं और 18वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप घर बैठे ही इसका स्टेटस चेक कर सकती हैं.
इसके लिए सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
वेबसाइट पर मौजूद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
लॉगिन करने के बाद भुगतान से जुड़ी जानकारी वाले सेक्शन में जाएं. यहां अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त करें. OTP भरकर सत्यापन पूरा करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी.
इसके अलावा, बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी भुगतान की सूचना मिलती है. अगर SMS नहीं आया है, तो पासबुक अपडेट कराएं या नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकती हैं.

