रांची समेत देशभर में बैंक बंद, ग्राहकों की परेशानी बढ़ी! कर्मचारियों की हड़ताल जारी

1 Min Read
रांची समेत देशभर में बैंक बंद, ग्राहकों की परेशानी बढ़ी! कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Spread the love

Ranchi: रांची सहित पूरे देश में आज बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर साफ देखा गया. सरकारी और निजी क्षेत्र के अधिकांश बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इनमें वेतन संशोधन, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और निजीकरण के विरोध जैसी प्रमुख बातें शामिल हैं. हड़ताल के कारण नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं.

रांची शहर के कई बैंक शाखाओं के बाहर ताले लटके नजर आए, जबकि कई एटीएम में भी नकदी की कमी देखी गई. सुबह से ही बैंक जाने वाले ग्राहक निराश होकर लौटते रहे. बैंक कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *