‘दूल्हा तो डर ही जाएगा भाई…’ दुल्हन का ‘मछली’ वाला हेयर स्टाइल देख चकराया लोगों का सिर, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आ गई बाढ़, देखें VIRAL VIDEO

3 Min Read
Spread the love

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं कह सकता। यहां आपको हर दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को जरूर मिल जाएगा. ऐसे में एक दुल्हन के फिश हेयरस्टाइल का वीडियो वायरल हुआ है.

शादी का मौका दूल्हा-दुल्हन के लिए सबसे खास होता है. इस मौके पर दुल्हन खासतौर पर खास श्रृंगार करती है. मेकअप और हेयरस्टाइल दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. दुल्हन अपने बालों को अलग-अलग तरह से सजाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपने बालों से मछली बनाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का अजीबोगरीब मछली जैसा हेयरस्टाइल वायरल हो गया है. दिल्ली के हेयरस्टाइलिस्ट ऋषभ तिवारी ने दुल्हन को इस तरह सजाया है कि उसके बालों पर मछली दिखाई दे रही है.

शख्स ने महिला के बालों से मछली जैसा दिखने वाला बन बनाया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स महिला के बालों को मछली का आकार दे रहा है. शख्स ने महिला के बालों से पूंछ से लेकर आंख तक बेहद खूबसूरती से मछली बनाई है. दुल्हन के इस अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने हंसते हुए रिएक्शन दिए हैं. लोगों ने कहा, “क्या इस हेयरस्टाइल के साथ हमें मंडप में जाना है या समुद्र में.”

हेयरस्टाइल का वीडियो पर 8 करोड़ व्यूज…

दुल्हन के इस अजीबोगरीब हेयरस्टाइल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसे अब तक 8 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. हेयरस्टाइल इतना अजीब है कि दुल्हन खुद भी अपना चेहरा छिपा लेती है. असली सवाल यह है कि हेयरस्टाइल तो बन गया, अब इसे कौन खोलेगा?

कमेंट्स जल्द ही मीम्स और जोक्स से भर गए. भले ही हेयरस्टाइल बनाने में काफी मेहनत की गई हो, लेकिन लोगों को यह स्टाइल अजीब और मज़ेदार लगा. एक यूजर ने लिखा, ‘बेचारी दुल्हन हेयरस्टाइल देखकर अपना चेहरा छिपा रही है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘दूल्हा तो डर ही जाएगा भाई.’

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *