हजारीबाग डीसी के नाम से अपराधियों ने फिर बनाए फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने किया आगाह

Spread the love

Ranchi: साइबर अपराधियों ने हजारीबाग डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने की अपील की है.

पहले भी बना है डीसी का फर्जी अकाउंट

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हजारीबाग डीसी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाया गया हो. इससे पहले भी अज्ञात व्यक्ति ने हजारीबाग की तत्कालीन डीसी नैंसी सहाय के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था.

प्रशासन ने की अपील

अनजान या संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें. सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें. किसी भी परिस्थिति में पैसों के लेन-देन से बचें. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें. किसी भी प्रोफाइल से मांगी गई रकम न भेजें.

Whatsapp
Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top