JHARKHANDRANCHI

हर मंगलवार जनता की सुनेगी सरकार: रांची के प्रखंड–अंचल दफ्तरों में लग रहा ‘जनता दरबार’, सैकड़ों शिकायतों का त्वरित निपटारा

Spread the love

रांची: आम लोगों की परेशानियों को सीधे सुनने और मौके पर समाधान देने के लिए रांची जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में हर मंगलवार नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. इसका मकसद है—प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद और शिकायतों का पारदर्शी व त्वरित समाधान.

जनता दरबार में ग्रामीणों और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आ रही हैं. इनमें जमीन से जुड़े विवाद, दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय और स्थानीय प्रमाण-पत्रों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं. इसके अलावा पेंशन, मनरेगा, कृषि ऋण माफी, केसीसी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित मामलों को लेकर भी लोग अपनी बात रख रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, जनता दरबार में आए अधिकांश मामलों का निपटारा तेज़ी से किया जा रहा है. कई शिकायतों का समाधान तो मौके पर ही हो गया. वहीं, जो मामले जटिल हैं या तुरंत हल संभव नहीं है, उन्हें नियमों के तहत संबंधित विभागों को भेज दिया गया है ताकि समयबद्ध कार्रवाई हो सके.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनता दरबार के दौरान वे खुद कार्यालय में मौजूद रहें. इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का असरदार समाधान हो सकेगा.

 इन अंचलों में इतने मामलों का हुआ निपटारा

अंचल कार्यालय, राहे

कुल निपटाए गए मामले: 58

* पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 01

* ऑनलाइन पंजी-II सुधार: 02

* जाति प्रमाण पत्र: 10

* आय प्रमाण पत्र: 15

* आवासीय प्रमाण पत्र: 30

अंचल कार्यालय, अनगड़ा

कुल निपटाए गए आवेदन: 106

* दाखिल-खारिज: 32

* आवासीय प्रमाण पत्र: 20

* जाति प्रमाण पत्र: 15

* आय प्रमाण पत्र: 25

* पंजी-II सुधार: 09

* परमिशन: 04

* पारिवारिक सदस्यता: 01

अंचल कार्यालय, खलारी

कुल निपटाए गए आवेदन: 28

* जाति प्रमाण पत्र: 04

* आवासीय प्रमाण पत्र: 09

* तत्काल आवेदन: 06

* आय प्रमाण पत्र: 06

* पारिवारिक प्रमाण पत्र: 02

* आचरण प्रमाण पत्र: 01

अंचल कार्यालय, सिल्ली

कुल निपटाए गए आवेदन: 42

* तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 05

* आचरण प्रमाण पत्र: 04

* आवासीय प्रमाण पत्र: 11

* जाति प्रमाण पत्र: 07

* आय प्रमाण पत्र: 15

अंचल कार्यालय, नगड़ी

कुल निपटाए गए आवेदन: 160

* तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 01

* आवासीय प्रमाण पत्र: 24

* जाति प्रमाण पत्र: 54

* आय प्रमाण पत्र: 69

* पारिवारिक सदस्यता: 03

* दाखिल-खारिज: 01

* वशुधा सुधार: 08

अंचल कार्यालय, बेड़ो

कुल निपटाए गए आवेदन: 80

* दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र: 12

* पंजी-II सुधार: 01

* पारिवारिक सदस्यता: 01

* EWS प्रमाण पत्र: 08

* आवासीय प्रमाण पत्र: 16

* जाति प्रमाण पत्र: 17

* आय प्रमाण पत्र: 10

* तत्काल आवेदन: 11

* परमिशन: 04

अंचल कार्यालय, चान्हो

कुल निपटाए गए आवेदन: 136

* दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र: 09

* पारिवारिक सदस्यता: 08

* आवासीय प्रमाण पत्र: 45

* जाति प्रमाण पत्र: 30

* आय प्रमाण पत्र: 30

* तत्काल आवेदन: 14

अंचल कार्यालय, बुढ़मू

कुल निपटाए गए आवेदन: 60

* आवासीय प्रमाण पत्र: 10

* जाति प्रमाण पत्र: 08

* आय प्रमाण पत्र: 21

* पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 03

* DCLR मॉड्यूल: 04

* 46(i)(a) अनुमति वाद: 01

* दाखिल-खारिज: 11

* पंजी-II सुधार: 02

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है. हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक बेवजह परेशान न हो और उसकी शिकायत का समाधान पारदर्शी और तेजी से हो. लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

जिला प्रशासन का कहना है कि यह पहल राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है. आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के साथ हर मंगलवार नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *