PM मोदी ने की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील, कहा-‘आपका एक-एक वोट राज्य की बनेगा ताकत, वोटिंग का बनाएं नया रिकार्ड’

Spread the love

Ranchi : झारखंड की 38 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी युवा और महिला मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.

आपका हर वोट राज्य की ताकत बनेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मराठी भाषा में वोट करने की अपील की है. उन्होंने लिखा, आपका हर वोट राज्य की ताकत है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का आज दूसरा और आखिरी चरण है. मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस मौके पर उन्होंने पहली बार वोट करने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को खास तौर पर बधाई दी है. उन्होंने कहा- आपका हर वोट राज्य की ताकत है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top