भूकंप से कांपा ताइवान, रातभर में लगे 80 से ज्यादा झटके…

2 Min Read
Spread the love

Taiwan Earthquake : ताइवान में सोमवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. खबरों की मानें तो रातभर में यहां 80 से ज्यादा झटके लगे.  बिल्डिंग हिलने लगी, जिससे लोगों में भय का माहौल है.

द्वीप की मौसम सूचना एजेंसी ने कहा कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक ताइवान के पूर्वी तट पर 80 से अधिक भूकंप महसूस किए गए. यह भूकंप सबसे शक्तिशाली था, जिसकी तीव्रता 6.3 थी और इसने राजधानी ताइपे की कुछ इमारतों को हिला दिया.

भूकंप का केंद्र हुलिएन के ग्रामीण पूर्वी काउंटी में था, जहां 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. इसके कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. तब से लेकर अब तक ताइवान को सैकड़ों झटके लग चुके हैं. हुलिएन अग्निशमन विभाग ने मंगलवार सुबह कहा कि एक होटल जो 3 अप्रैल को पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका था और अब संचालन में नहीं था, अब थोड़ा झुका हुआ प्रतीत होता है.

ताइवान में पहले भी आ चुके हैं भूकंप

ताइवान की बात करें तो यह दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है, जिसे भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *