हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, विशेष अदालत में जवाब दाखिल करेगी ED..

Spread the love

Ranchi : बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज (मंगलवार) सुनवाई होगी. यह मामला ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. 16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान ईडी ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था.

ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कोर्ट में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को तय की. हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की सुविधा की मांग की है.

75 दिनों बाद हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाई

गिरफ्तारी के 75 दिन बाद हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए अर्जी दी है. बड़गाई आंचल भूमि घोटाले के आरोप में ईडी ने उन्हें 31 जनवरी की देर रात मुख्यमंत्री आवास पर पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में हैं. इस मामले में ईडी ने जांच पूरी कर ली है और हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. जिस पर कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top