Suzuki Gixxer SF 250 और Gixxer 250 हुई और भी स्टाइलिश, कंपनी ने दिए नये कलर और ग्राफिक्स अपडेट
अगर आप स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो फिर Suzuki Gixxer SF 250 और Suzuki Gixxer 250 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. क्योंकि, जापान बेस्ड Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. ने अपनी 250cc सेगमेंट की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक्स Suzuki Gixxer SF 250 और Suzuki Gixxer 250 को अपग्रेड कर दिया है. ये दोनों बाइक्स अब नये कलर ऑप्शंस के साथ अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ उपलब्ध हो गई हैं. इन दोनों मॉडल्स की बिक्री देशभर में मौजूद Suzuki डीलरशिप्स के माध्यम से पहले की तरह जारी रहेगी.
नए रंगों में ज्यादा स्टाइलिश अवतार
फुली-फेयर्ड डिजाइन वाली Gixxer SF 250 अब Glass Sparkle Black और Pearl Glacier White के साथ Metallic Mat Platinum Silver No.2 जैसे नए आकर्षक रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा, मौजूदा Metallic Triton Blue के साथ Pearl Glacier White कलर ऑप्शन को भी बरकरार रखा गया है.
वहीं, स्ट्रीट-स्टाइल स्पोर्ट्स बाइक Gixxer 250 को भी नए कलर कॉम्बिनेशन मिले हैं. यह अब Pearl Glacier White के साथ Metallic Mat Platinum Silver No.2, Metallic Triton Blue के साथ Glass Sparkle Black और सिंगल-टोन Glass Sparkle Black रंग में खरीदी जा सकती है.
कीमत, ऑफर्स और फाइनेंस ऑप्शन
कीमत कि बात करें, तो Suzuki Gixxer SF 250 की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत ₹1,89,768 रखी गई है, जबकि Gixxer 250 की कीमत ₹1,81,517 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. कंपनी ने बताया कि इन बाइक्स पर ग्राहकों को इंश्योरेंस सेविंग्स और एक्सटेंडेड वारंटी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.
इंजन और फीचर्स
दोनों मोटरसाइकिलों में 250cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9,300 rpm पर 26.5 पीएस की पावर और 7,300 rpm पर 22.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन Suzuki Eco Performance (SEP) टेक्नोलॉजी से लैस हैं और ऑयल कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं.
फीचर्स कि बात करें, तो बाइक्स में LED लाइटिंग, ब्लूटूथ-सपोर्ट वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है. खास बात यह है कि Gixxer SF 250 को फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट में भी पेश किया जा रहा है, जो E85 फ्यूल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है.

