गिरिडीह में 37 अधिकारियों पर गिरी गाज, जारी किए शो कॉज नोटिस, जानें पूरा मामला…

1 Min Read
Spread the love

Giridih : लोकसभा आम चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीसी ने बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव कार्य में कोताही बरतने और कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कर्मियों पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्रवाई करते हुए 37 अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के आलोक में तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में अधिकारियों से पूछा गया है कि क्या चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहना लापरवाही नहीं है? उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि आम चुनाव के सफल संचालन के लिए पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल को निर्धारित था, लेकिन 37 अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे. बता दें कि लापरवाह कर्मचारियों में अधिकतर शिक्षा विभाग, सीसीएल गिरिडीह, विभिन्न प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी, डाकघर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *