राहत : कलकत्ता हाई कोर्ट ने भीषण गर्मी के बीच वकीलों को गाउन पहनने से दी छूट…

Spread the love

Kolkata : भीषण गर्मी के बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने वकीलों को राहत दी है. दरअसल मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम ने वकीलों को गाउन पहनने से छूट दे दी है. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि वकीलों को गर्मी की छुट्टियों के अंत तक गाउन पहनने से छूट दी जाएगी. कोर्ट ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद 10 जून से कोर्ट का काम शुरू होगा, तब तक वकीलों को गाउन पहनने से छूट दी गई है. बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट में 19 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी.
मामले को लेकर एक वकील ने बताया कि पिछले साल यानी 2023 में भी गर्मियों के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट में वकीलों को गाउन पहनने से छूट दी गई थी.


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


गौरतलब है कि कोलकाता में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. इसके मुताबिक अगले पांच दिनों तक कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top