TECHNOLOGY

SBI की बड़ी चेतावनी, इस मैसेज को भूलकर भी न खोलें, वरना एक क्लिक में खाली हो जाएगा अकाउंट

Spread the love

SBI Cyber Crime Alert: State Bank of India ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए एक जागरूकता पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि किस तरह शातिर ठग Reward Points के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. बैंक ने साफ किया है कि ये ठगी इतनी चालाकी से की जा रही है कि पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी आसानी से धोखा खा जाते हैं. SBI ने इससे जुड़ी पूरी जानकारी अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर शेयर की है.

झांसे में फंसे तो अकाउंट हो सकता है खाली

SBI की पोस्ट के मुताबिक, फ्रॉड करने वाले लोग ग्राहकों को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेजते हैं. इन मैसेज में लिखा होता है कि आपके खाते में हजारों Reward Points पड़े हैं, जो जल्द ही एक्सपायर होने वाले हैं. साथ ही तुरंत रिडीम करने के लिए एक लिंक दिया जाता है.

कई बार लोग यह सोचकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं कि फ्री में मिले Reward Points बेकार न चले जाएं. लेकिन जैसे ही कोई उस लिंक पर जाता है, वहां उससे डेबिट कार्ड की डिटेल्स मांगी जाती हैं. अगर कोई व्यक्ति गलती से कार्ड से जुड़ी जानकारी भर देता है, तो कुछ ही समय में उसका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

ऐसे पहचानें फर्जी मैसेज

SBI ने फर्जी मैसेज पहचानने के कुछ आसान तरीके भी बताए हैं. किसी भी संदिग्ध मैसेज में अक्सर गलत स्पेलिंग, खराब भाषा या अजीब तरह का वाक्य विन्यास देखने को मिलता है. यह साफ संकेत होता है कि मैसेज बैंक की ओर से नहीं भेजा गया है. बैंक ने यह भी बताया कि अगर बैंक की तरफ से कभी कॉल आती है, तो वह आमतौर पर 1600 सीरीज के नंबर से होती है. ऐसे नंबर से आने वाली कॉल्स ही आधिकारिक और सुरक्षित मानी जाती हैं.

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति के साथ ठगी हो जाती है, तो उसे बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए. इसके अलावा cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

SBI की अहम सलाह

  • किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.
  • OTP, CVV नंबर, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें.
  • Reward Points या फ्री ऑफर के नाम पर आए मैसेज की पहले अच्छे से जांच करें.
  • SBI का कहना है कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी से ऑनलाइन फ्रॉड से आसानी से बचा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *