कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, निशीथ काल और पूजा का शुभ समय

3 Min Read
महाशिवरात्रि 2026
Spread the love

Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस दिन भगवान शिव के भक्त उपवास रखते हैं और पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. मान्यता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से शिव पूजा, जप, तप और रात्रि जागरण करता है, उस पर भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ समय और निशीथ काल की पूरी जानकारी.

महाशिवरात्रि 2026 की तिथि

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस वर्ष 15 फरवरी 2026 की शाम 5 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होकर 16 फरवरी 2026 की सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. चूंकि महाशिवरात्रि में रात्रि पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिए इस आधार पर महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा.

महाशिवरात्रि पर निशीथ काल पूजा का समय

शिव पूजा के लिए निशीथ काल को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. इस वर्ष महाशिवरात्रि पर निशीथ काल पूजा का समय 15 फरवरी 2026 की रात 11:52 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 की रात 12:42 बजे तक रहेगा. इस दौरान शिवभक्तों को लगभग 50 मिनट का समय भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए प्राप्त होगा.

महाशिवरात्रि 2026 प्रहर अनुसार पूजा का समय

महाशिवरात्रि की रात्रि को चार प्रहरों में बांटकर पूजा करने की परंपरा है. वर्ष 2026 में चारों प्रहरों का समय इस प्रकार रहेगा-

प्रथम प्रहर पूजा: शाम 06:01 बजे से रात 09:09 बजे तक

द्वितीय प्रहर पूजा: रात 09:09 बजे से 16 फरवरी 2026 को 12:17 बजे तक

तृतीय प्रहर पूजा: 16 फरवरी 2026 को रात 12:17 बजे से सुबह 03:25 बजे तक

चतुर्थ प्रहर पूजा: 16 फरवरी 2026 को सुबह 03:25 बजे से प्रातः 06:33 बजे तक

महाशिवरात्रि की रात चारों प्रहरों में विधिवत पूजा और रात्रि जागरण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति मानी जाती है. इस दिन भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भस्म अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *