पुलिस का बोर्ड लगा स्कॉर्पियो और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे, चालक घायल

Spread the love

Ranchi : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस को बोर्ड लगा स्कॉर्पियो और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में स्कूल वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्कूल वैन का चालक बुरी तरह घायल हो गया, हालांकि बच्चे सुरक्षित रहे. जिस तरह से यह टक्कर हुई, गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए.

स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक के बीच हुई थी कहासुनी

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पुलिस लिखी स्कॉर्पियो के चालक और स्कूल वैन के चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उसके बाद वैन चालक बच्चों को लेकर आगे बढ़ गया, तभी पुलिस की स्कॉर्पियो ने पीछा कर स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस वहां पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की जांच में जुट गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top