Pension Scheme Update: रांची में पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! जनवरी की पेंशन खातों में पहुंची, 2.5 लाख से ज्यादा लाभुकों को मिला फायदा
Pension Scheme Update: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को जनवरी महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. इस योजना के अंतर्गत जिले के 2 लाख 50 हजार 309 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 25 करोड़ 03 लाख 09 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
यह भुगतान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया गया है. प्रत्येक लाभुक को 1,000 रुपये की पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है.
इसे भी पढ़ें: School Closed In Jharkhand: शीतलहरी की वजह से झारखंड के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद
इन योजनाओं के तहत मिला पेंशन का लाभ- Pension Scheme Update
जनवरी माह में सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को पेंशन दी गई है. इनमें शामिल हैं—
• मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 340 लाभुक
• HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 426 लाभुक
• मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,81,617 लाभुक
• मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47,988 लाभुक
• स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना – 19,930 लाभुक
• ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 08 लाभुक
आधार सीडिंग जरूरी, वरना अटक सकती है पेंशन- Pension Scheme Update
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन राशि नहीं मिली है, उनके लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. बिना आधार लिंक के पेंशन का भुगतान नहीं हो पाएगा.
इसके साथ ही प्रशासन ने सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन जरूर कराएं, ताकि भविष्य में भी उन्हें पेंशन का लाभ लगातार मिलता रहे.


