School Closed In Jharkhand: शीतलहरी की वजह से झारखंड के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद

1 Min Read
School Closed In Jharkhand: शीतलहरी की वजह से झारखंड के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद
Spread the love

School Closed: शीतलहरी के कारण झारखंड के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 8 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. गौरतलब है कि झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बच्चों को कड़ाके की ठंड से होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. इस दौरान प्री-नर्सरी और नर्सरी से लेकर क्लास 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए कोई क्लास नहीं लगेगी.

हालांकि, सरकारी स्कूलों में काम करने वाले टीचर्स और नॉन-टीचिंग स्टाफ को इन दिनों स्कूल आना होगा. उन्हें अपनी अटेंडेंस लगानी होगी और इस दौरान गैर-शैक्षणिक काम संभालने होंगे. अगर किसी स्कूल ने इस दौरान प्री-बोर्ड परीक्षाएं तय की हैं, तो संबंधित सक्षम अधिकारी अपनी मर्जी से उनके आयोजन के बारे में फैसला ले सकेंगे. दूसरे शब्दों में समझे तो परीक्षाएं होंगी या नहीं, इसका फैसला स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *