INDIAJHARKHANDLATEST NEWS

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से चलने वाली 36 ट्रेनों की बदली गई समय सारणी, देखें लिस्ट

Spread the love

Ranchi : रांची रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों की समय सारिणी 11 जून से बदली गई है. इसमें विभिन्न स्टेशनों पर 36 ट्रेनों की समय सारिणी बदली गई. इनमें बालसिरिंग से सुबह 08:10 बजे खुलने वाली 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर, हटिया से शाम 6:05 बजे खुलने वाली 12835 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस, बानो से शाम 7:14 बजे खुलने वाली 12836 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस, हटिया में शाम 6:15 बजे पहुंचने वाली 12836 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस शामिल हैं.

इसी तरह रांची से चलने वाली 18637 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस हटिया से शाम 6:05 बजे रवाना होगी, ट्रेन संख्या 18638 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस सुबह 11:45 बजे हटिया पहुंचेगी, 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस सुबह 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी, 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस हटिया से शाम 6:05 बजे रवाना होगी, 22838 एर्नाकुलम-हटिया एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे हटिया पहुंचेगी, 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस हटिया से रात 9:30 बजे और रांची से रात 10:00 बजे रवाना होगी.

हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का समय भी बदला

18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस हावड़ा से रात 9:10 बजे रवाना होकर सुबह 06:20 बजे हटिया पहुंचेगी, 12874 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रात 8:00 बजे हटिया पहुंचेगी, 08195 टाटानगर-हटिया मेमू सुबह 11:00 बजे हटिया पहुंचेगी, 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे रांची पहुंचेगी, 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस सुबह 4:00 बजे रांची पहुंचेगी, 18035 खड़गपुर-हटिया शाम 7:05 बजे हटिया पहुंचेगी, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस शाम 6:40 बजे मुरी से रवाना होगी.

धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय क्या है

13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 09:50 बजे रांची पहुंचेगी, 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस शाम 4:45 बजे हटिया पहुंचेगी, 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस शाम 6:20 बजे हटिया पहुंचेगी, 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस सुबह 11:25 बजे हटिया पहुंचेगी, 02831 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस शाम 6:25 बजे मुरी से रवाना होगी, शाम 7:45 बजे रांची से रवाना होगी और रात 8:05 बजे हटिया से रवाना होगी, 08186 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस सुबह 04:15 बजे राउरकेला से रवाना होगी और सुबह 07:15 बजे हटिया पहुंचेगी,

18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस शाम 6:45 बजे खड़गपुर पहुंचेगी, 18086 रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस खड़गपुर आगमन रात्रि 11:20 बजे, 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस हटिया आगमन रात्रि 7:05 बजे, 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस बोकारो से शाम 5:20 बजे, 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस राउरकेला से शाम 4:45 बजे, 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस राउरकेला आगमन अपराह्न 3:00 बजे तथा 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस हटिया से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi : सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, बोलीं- ‘जनादेश खो चुके हैं नरेंद्र मोदी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *