यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची से खुलने वाली इन ट्रेनों को 1 जनवरी से बदल जाएगा समय, यात्रा से पहले जरूर जान लें अपडेट
Ranchi: रांची रेल डिविजन से चलने वाली कई ट्रेनों की समय सारिणी 1 जनवरी 2026 से बदलने जा रही है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इसकी नई समय सारिणी जारी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत रांची से रवाना होने वाली और रांची–हटिया आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में 5 से 20 मिनट के अंतराल के बीच किया गया है. रेलवे का कहना है कि यह बदलाव संचालन को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. ऐसे में अगर आप नए साल में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड टाइम जरूर चेक कर लें.
रांची व हटिया से रवाना होनेवाली ट्रेनों में बदलाव
-लोहरदगा-रांची (68018) सुबह 7:15 बजे की जगह 6:55 बजे
-रांची-चोपन (18631) सुबह 9:45 बजे की जगह 9:50 बजे
-हटिया-झारसुगुड़ा (18175) दोपहर 1:10 बजे की जगह 1:00 बजे
-हटिया-आनंदविहार (12817) दोपहर 2:45 बजे की जगह 2:25 बजे
-हटिया-आसनसोल (13514) दोपहर 2:55 बजे की जगह 2:45 बजे
-रांची-गोड्डा (18603) दोपहर 3:05 बजे की जगह 2:50 बजे
-हटिया-हावड़ा (18616) रात 9:30 बजे की जगह 9:20 बजे
-रांची व हटिया आनेवाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव
-गोड्डा-रांची (18620) सुबह 4:00 बजे की जगह 4:10 बजे
-नयी दिल्ली-रांची (20408) सुबह 8:20 बजे की जगह 8:25 बजे
-गोरखपुर-रांची (18630) सुबह 9:25 बजे की जगह 9:30 बजे
-राउरकेला-हटिया (58660) सुबह 9:45 बजे की जगह 10:00 बजे
-बेंगलुरु-हटिया (18638) दोपहर 12:15 बजे की जगह 12:20 बजे
-बोकारो-रांची (58033) दोपहर 12:20 बजे की जगह 12:30 बजे
-खड़गपुर-रांची (18085) दोपहर 12:35 बजे की जगह 12:40 बजे
-टाटानगर-हटिया (18601) शाम 6:30 बजे की जगह 6:50 बजे
-चोपन-रांची (18614) शाम 7:00 बजे की जगह 7:10 बजे

