स्कूलों में थ्रेट कॉल के बाद अब क्नॉट प्लेस में मिले लावारिस बैग से हडकंप…  

Spread the love

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में शनिवार को एक लावारिस बैग मिला. यह बैग मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया. मामले का निरीक्षण जारी है. यह लावारिस बैग सीपी के एन ब्लॉक में मिला था. दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली हॉक्स कॉल का मामला अभी तक सुलझा नहीं है, लेकिन शनिवार को एक बार फिर ऐसी ही घटना से हड़कंप मच गया. दरअसल, राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक लावारिस बैग मिला था. शनिवार दोपहर लावारिस बैग मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और साथ ही बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में शनिवार दोपहर एक लावारिस बैग मिला. यह बैग मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया. मामले का निरीक्षण जारी है. यह लावारिस बैग सीपी के एन ब्लॉक में मिला था. दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

आपको बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली और नोएडा के 80 स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. दिल्ली के हाई प्रोफाइल स्कूलों में द्वारका का डीपीएस, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल शामिल हैं। धमकी भरा ईमेल एक धार्मिक संगठन ने भेजा था, जिसमें खतरनाक बातें लिखी थीं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top