दिल्ली में पलामू पुलिस के जवान की मौत, चुनाव ड्यूटी पर जाने के दौरान गिरा था पेड़

1 Min Read
दिल्ली में पलामू पुलिस के जवान की मौत, चुनाव ड्यूटी पर जाने के दौरान गिरा था पेड़
Spread the love

Ranchi : दिल्ली एम्स में पलामू पुलिस के जवान की मौत हो गई. जवान की पहचान नित्यानंद महतो के रूप में हुई है. नित्यानंद महतो बोकारो के चंदनकियारी के रहने वाले थे. पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने कहा है कि उनका अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. जवान को बोकारो में सलामी दी गई. इस बीच, पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य बोकारो पहुंच गए हैं.

दरअसल, 4 जून को पलामू पुलिस लाइन से जवानों को मतगणना केंद्र भेजा जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए. नित्यानंद महतो के सिर में गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर होते देख बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स रेफर किया गया था.

इसे भी पढ़ें: Ranchi : बड़ा तालाब से मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *