कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के PS राकेश दुबे का निधन

2 Min Read
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के PS राकेश दुबे का निधन
Spread the love

Ranchi : झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के PS राकेश दुबे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वे रात में सोये और सुबह उठ नहीं सके. वे प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. आज सुबह जब वे नहीं उठे तो उनकी पत्नी ने सोचा कि वे थके हुए हैं इसलिए उठ नहीं सके. लेकिन जब वे 2-3 घंटे बाद उन्हें देखने गईं तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था. किसी तरह की कोई हलचल नहीं हो रही थी. परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में पारस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है. जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, वे सेल सिटी स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार राकेश दुबे एक साल बाद आईएएस बनने वाले थे.

मंत्री ने जताया शोक

मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने निजी सचिव के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि “मेरे निजी सचिव, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राकेश दुबे जी के असामयिक निधन की खबर से मन दुखी है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि एक व्यवहार कुशल अधिकारी, एक नेकदिल इंसान इस तरह हमें छोड़कर चले गए. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति”.

इसे भी पढ़ें: Ranchi : बड़ा तालाब से मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *