Palamu : उग्रवादियों ने मचाया तांडव, सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को फूंका

Spread the love

Palamu : . हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात उग्रवादियों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इनमें एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये सभी वाहन सड़िया से डंडिला तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे थे. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मांगी गई थी लेवी

घटना को लेकर बताया जा रहा कि डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण कार्य अभय कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाया जा रहा है, जो विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह का है. अभय कंस्ट्रक्शन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था. विनय कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें लेवी के लिए उग्रवादियों से धमकियां मिल रही थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी. विनय कुमार सिंह का हरिहरगंज के इलाके में पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि डंडीला के इलाके में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. हरिहरगंज में टीएसपीसी की ओर से धमकियां दी गईं, जबकि डंडीला के इलाके में माओवादियों की ओर से धमकियां दी गईं.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand IFS Transfer : 40 IFS का तबादला, देखें किसकी कहां हुई पोस्टिंग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top