Jharkhand IFS Transfer : 40 IFS का तबादला, देखें किसकी कहां हुई पोस्टिंग

3 Min Read
BIG BREAKING: झारखंड में 20 जिलों के डीसी बदले गए, देखें लिस्ट...
Spread the love

Ranchi : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 40 अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा झारखंड संजीव कुमार को झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद रांची के सदस्य सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है. उनका मुख्यालय रांची रहेगा.

प्रधान मुख्य वन संरक्षण विकास झारखंड रांची एनके सिंह को अगले आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनका मुख्यालय रांची रहेगा.

मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक भगवान बिरसा जैविक उद्यान रांची जब्बर सिंह को अगले आदेश तक क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रांची के पद पर स्थानांतरित किया गया है. जब्बर सिंह निदेशक भगवान बिरसा जैविक उद्यान रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण सिंहभूम रवि रंजन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा झारखंड के पद पर स्थानांतरित किया गया है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची यतीन्द्र कुमार दास को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण विकास झारखंड रांची के पद पर स्थानांतरित किया गया है. श्री दास प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

डीएफओ लोहरदगा अरविंद कुमार को प्रोन्नति देते हुए वन संरक्षक क्षेत्रीय प्रमंडल चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

स्मिता पंकज को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सिंहभूम के पद पर स्थानांतरित किया गया है. श्रीमती पंकज वन संरक्षण कार्य योजना प्रमंडल जमशेदपुर के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी. नायडू को अगले आदेश तक राज्य वन वृक्ष वैज्ञानिक झारखंड रांची तथा मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना प्रमंडल रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वन संरक्षक क्षेत्रीय प्रमंडल के पद पर अगले आदेश तक उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वन एवं पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Railways : झारखंड, बिहार समेत देश के 61 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाइयां, सर्कुलर जारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *