मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी, 8 नक्सलियों के शव बरामद

Spread the love

Ranchi : बोकारो जिले के गोमिया इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी के सदस्य प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सली मारे गए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि हाल के दिनों में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने चाईबासा जिले में झारखंड के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद बोकारो जिले के गोमिया इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है.
झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में नक्सलियों के बड़े समूह के घूमने की सूचना पर ऑपरेशन के लिए निकले सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी हमले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ फायरिंग की. इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं. झारखंड पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है. झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है. इस मुठभेड़ में विवेक के कई साथियों के मारे जाने की खबर है. जंगल से 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top