गिरिडीह के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

1 Min Read
Spread the love

Giridih : गिरिडीह में बीती रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे दो लोगों की जान चली गई और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित खुशी मार्ट नामक कपड़े की दुकान की है.जानकारी के अनुसार यह आग रात करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. तीन मंजिला इस इमारत में नीचे दुकान और ऊपर की दो मंजिलों पर रिहायशी इलाका था. आग की लपटें तेजी से तीनों मंजिलों में फैल गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इमारत में भारी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. धुआं इतना ज्यादा था कि मां-बेटी की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय निवासियों और पचंबा थाना पुलिस की तत्परता से अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास जारी है. हालांकि अभी भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *