झारखंड में आज हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : झारखंड भीषण हीटवेव की चपेट में है. इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि आज (27 अप्रैल) लोगों को खासकर लू से बहुत सावधान रहने की जरूरत है. पूरे राज्य में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच हर जिले में लू चलने की आशंका है, इसलिए इस समय भूलकर भी घर से न निकलें. अगर बहुत जरूरी हो तो सावधानी पूर्वक बाहर निकलें

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश में लू को लेकर रेड अलर्ट है. खासकर सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. यहां अन्य जिलों की तुलना में अधिक तीव्रता से लू चलने की संभावना है.

आज अधिकतम तापमान संभव

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *