सोशल मीडिया पर काजोल ने शेयर की तस्वीरें, कैप्शन में लिखा-‘जिंदगी छोटी है, मेरा पल्लू लंबा रहने दो’

Spread the love

Mumbai : एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने ब्लैक कलर की नेट साड़ी में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों में उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है. फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लाइफ टिप शेयर की है, जो काफी मजेदार है. तस्वीरों को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- ‘जिंदगी छोटी है, मेरा पल्लू लंबा रहने दो.’ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया और बालों को बांधा हुआ था. फैंस को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं.

काजोल को ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ और ‘द ट्रायल’ में देखा गया था. वह जल्द ही ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी, जिसमें वह कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इनमें बाजीगर, करण अर्जुन, फना और दिलवाले दुल्हनिया जैसी ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर फिल्में शामिल हैं.

काजोल को उनके दमदार अभिनय के लिए कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है. आज भी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके करोड़ों प्रशंसक हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top