Makar Sankranti 2026: संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद क्या करना होता है शुभ? जानिए क्या करें और क्या नहीं

3 Min Read
मकत संक्रांति 2026
Spread the love

Makar Sankranti 2026: आज देशभर में आस्था और परंपरा के साथ मकर संक्रांति का पावन त्योहार मनाया जा रहा है.मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक विश्वासों के अनुसार, मकर संक्रांति पर स्नान, दान, पूजा-पाठ और जप-तप करने से अक्षय पुण्य मिलता है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है, इसी वजह से इसे कई जगह ‘खिचड़ी पर्व’ भी कहा जाता है. सूर्य देव की उपासना के साथ यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सूर्यास्त के बाद कुछ शुभ काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. यहां जानिए सूर्यास्त के बाद क्या करें और क्या नहीं.

मकर संक्रांति पर सूर्यास्त के बाद क्या करें शुभ

शास्त्रों में बताया गया है, कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद का समय भी विशेष महत्व रखता है. शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस दौरान मंदिर में या पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना पुण्यदायी होता है. साथ ही सूर्यास्त के बाद लड्डू गोपाल के सामने घी का अखंड दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है. इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना और तुलसी के पास दीप प्रज्वलित करना भी शुभ फल देता है, जिससे जीवन में समृद्धि आती है.

मकर संक्रांति पर किन बातों से रखें दूरी

वहीं, मकर संक्रांति के दिन कुछ बातों से बचने की भी सलाह दी जाती है. इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा से परहेज करना चाहिए. बड़ों का अपमान या किसी के प्रति कटु व्यवहार करना अशुभ माना जाता है. इसके साथ ही मांस-मछली, शराब और लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करने से बचना चाहिए. झूठ बोलने, क्रोध करने और कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचते हुए संयम और शांति बनाए रखना ही इस पावन दिन की सच्ची साधना मानी जाती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *