उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा, 36 यात्रियों की मौत, सीएम और पीएम ने जताया दुःख

2 Min Read
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा, 36 यात्रियों की मौत, सीएम और पीएम ने जताया दुःख
Spread the love

Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा बस हादसा हो गया, जहाँ एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई. 24 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, बस मरचूला के पास खाई में गिर गई.

43 सीटर बस में 60 यात्रियों को बैठाया गया था

अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घायलों में 4 की हालत गंभीर है. इनमें से 3 को विमान से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेजा गया है. एक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है. घटना के समय 43 सीटर बस में करीब 60 लोग सवार थे. बस में क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण यह हादसा हुआ.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात की. घटना की जानकारी ली और बचाव व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *