झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छवि रंजन को मिली अहम जिम्मेदारी
inlive247 Desk: नए साल से पहले झारखंड प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. राज्य सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस कड़ी में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी छवि रंजन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सरकार ने छवि रंजन को अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त किया है. इसे नए साल से पहले उन्हें मिला एक अहम प्रशासनिक तोहफा माना जा रहा है.
इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.
वहीं, एक अन्य बड़े फैसले के तहत उत्कर्ष कुमार, जो अब तक अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पद पर पदस्थापित किया गया है.



