Railway News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के कारण इन ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

2 Min Read
Railway News: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के कारण इन ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट
Spread the love

Railway News: प्रयागराज में माघ मेला के आयोजन को लेकर रेलवे ने खास तैयारियां की हैं. भारी भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है. इसके तहत दक्षिण पूर्व रेलवे की दो अहम ट्रेनों को तय अवधि के लिए डायवर्ट किया जा रहा है. रेलवे के मुताबिक यह फैसला भीड़ प्रबंधन और सुचारु ट्रेन संचालन के लिए लिया गया है. अगर आप इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो बदले हुए रूट की जानकारी पहले ही जान लेना जरूरी है.

डायवर्ट की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  1. गाड़ी संख्या 18609 रांची–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 7 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक अपने सामान्य मार्ग के बजाय
    पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – मिर्जापुर – प्रयागराज छेओकी – मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी.
  2. गाड़ी संख्या 18610 एलटीटी मुंबई–रांची एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 2 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक
    मानिकपुर – प्रयागराज छेओकी – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से होकर संचालित होगी.
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें. रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है.
Whatsapp

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *