लैंड स्कैम : निलंबित IAS छवि रंजन, विष्णु अग्रवाल समेत 9 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, PMLA कोर्ट ने आरोप किया गठित, अब चलेगा ट्रायल

Spread the love

Ranchi : चेशायर होम में एक एकड़ जमीन धोखाधड़ी मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल समेत 9 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. विशेष पीएमएलए कोर्ट (धन शोधन निवारण अधिनियम) ने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. अब सभी आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा चलेगा. इससे पहले अदालत ने सभी आरोपियों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज को खारिज कर दिया था.

वहीं एक आरोपी राजेश राय के खिलाफ अभी आरोप तय नहीं हुए हैं. बता दें कि साल 2023 में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने छापेमारी कर कई दस्तावेज बरामद किए थे. मामले की जांच करते हुए ईडी ने 60 दिनों के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे.

दरअसल, रांची के बड़गाई अंचल स्थित चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े इस मामले में ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन, बड़गाई अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. उक्त आरोपियों में से कुछ को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. विष्णु अग्रवाल भी जमानत पर हैं.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top