मौसी के बाद अब महतारी की बारी… होली से पहले नये गाने से तबाही मचाएंगे खेसारी
Khesari Lal Yadav New Holi Song: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव एक बार फिर होली के मौके पर दर्शकों के लिए खास तोहफा लेकर आ रहे हैं. उनका नया होली सॉन्ग ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ कल 24 जनवरी 2026 को सुबह 7.15 बजे रिलीज होने जा रहा है. यह गाना सिर्फ एक होली ट्रैक नहीं, बल्कि रोमांस, नोकझोंक और देसी तड़के से भरपूर एक म्यूजिकल ड्रामा बताया जा रहा है.
गाने की हो रही चर्चा
गाने का ऑफिशियल पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. फैन्स मजेदार अंदाज में कह रहे हैं, “मौसी के बाद अब महतारी… खेसारी आखिर क्या-क्या गाना ला रहे हैं?” पोस्टर देखकर साफ है कि फागुन की तैयारी जोरों पर है.
देसी स्वैग से भरपूर अंदाज में दिखेंगे खेसारी
पोस्टर से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव का किरदार एक बेखौफ, बिंदास और देसी स्वैग से भरपूर युवक का होगा. कहानी के मुताबिक, वह होली के रंगों में अपने भतीजे से मजाकिया लेकिन सम्मानजनक अंदाज में कहते नजर आएंगे ‘तोर महतारी जिंदाबाद.’ इस बार खेसारी का अंदाज थोड़ा अलग और ज्यादा फ्रेश दिखाई देने वाला है.
गाने के पोस्टर में चटख रंग, एनर्जेटिक डांस मूव्स और खेसारी की सिग्नेचर एनर्जी साफ नजर आती है. तेज बीट्स, धमाकेदार म्यूजिक और दिल को छू लेने वाले देसी बोल इस गाने को खास बनाते हैं. खास बात यह है कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने मशहूर गायिका अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है.
बता दें भोजपुरी होली सॉन्ग ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ को GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. रिलीज से पहले ही गाने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

