रांची के हिंदपीढ़ी में हत्या के बाद भारी बवाल, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, थाना प्रभारी के घायल होने की खबर

Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास गोली चली है. इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. हिंदपीढ़ी में गोलीबारी के बाद भारी बवाल शुरू हो गया है. आक्रोशित लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर पर जमकर हंगामा किया. बाइक और कार में तोड़फोड़ की गई.

घटना के बाद पूर्व पार्षद असलम के पिता ने जानकारी दी कि पुलिस छोटे बेटे आसिफ को जबरन उठाकर ले गई. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है. बवाल के दौरान हिंदपीढ़ी के थाना प्रभारी के घायल होने की भी सूचना है. रांची के हिंदपीढ़ी में हुई हत्या के बाद हिंदपीढ़ी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कोतवाली डीएसपी के साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, लालपुर सुखदेव नगर थाना प्रभारी भी मौजूद हैं.

क्या है मामला

हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक साहिल कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था. रविवार दोपहर अरमान नाम के युवक ने उसे गोली मार दी. यह बात मृतक साहिल की माँ ने कही. घटना के बाद पूरे इलाके में गमगीन माहौल है. पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ पर गोली मारने का आरोप है. जेल से छूटने के बाद से ही आसिफ साहिल को लगातार धमकियाँ दे रहा था.

Whats app

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top