ENTERTAINMENTINDIA

कैटरीना–विक्की ने बेटे का रखा प्यारा नाम, सोशल मीडिया के जरिए किया रिवील

Spread the love

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Revealed Their Son’s Name: हाल ही में बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कैटरीना कैफ ने अपने बेटे को जन्म दिया था. ऐसे में तब से ही उनके फैंस इस बात के इंतजार में हैं, कि कैटरीना और विक्की अपने बेटे का नाम क्या रखने वाले हैं. सोशल मीडिया पर तो विक्की-कैटरीना के बेटे का नाम क्या होगा, इस पर भी चर्चा हो गई. ऐसे में आज कैटरीना कैफ और पति विक्की कौशल ने इस चर्चा पर विराम लगाते हुए अपने फैंस के इंतजार पर भी ब्रेक लगा दिया है. दरअसल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की-कैटरीना ने अपने बेटे के नाम पर से पर्दा हटा दिया है.

क्या है कैटरीना-विक्की के बेटे का नाम?

बॉलीवुड के न्यूली पैरेंट्स विक्की-कैटरीना ने अपने बेटे का नाम ‘विहान’ रखा है. कपल्स ने इस बात का खुलासा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए किया है. इस पोस्ट में कैटरीना ने अपने पति विक्की और बेटे के साथ एक प्यारी और खूबसूरत फोटो शेयर की है. पोस्ट के कैप्शन में कैटरीना ने लिखा है, कि ‘हमारी रोशनी की किरण’ … व‍िहान कौशल. वहीं, नाम का खुलासा होते ही कमेंट सेक्शन में बधाई की बाढ़ आ गई है. फैंस जमकर नाम की तारीफ कर रहे हैं और विक्की-कैट के बच्चे पर प्यार लूटा रहे हैं.

क्‍या है विहान नाम का मतलब?

विहान नाम का मतलब भोर, सुबह, नयी शुरुआत या जीवन में नयी आशा होती है. विहान नाम वाले बच्चे उत्साही, प्रेरणा से भरपूर और रचनात्मक होते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बेटे का नाम व से रखना चाहते हैं, तो फिर ये नाम अच्छा ऑप्शन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *