Dewri Temple: देउड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा ताला, बंद हुई पूजा-अर्चना

1 Min Read
Dewri Temple: देउड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा ताला, बंद हुई पूजा-अर्चना
Spread the love

Dewri Temple : आज यानी गुरुवार (5 सितंबर) की सुबह करीब 5 बजे आदिवासी समूह ने रांची के तमाड़ स्थित देउड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. जिसके बाद मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना भी बंद हो गई है.

इस संबंध में आदिवासी समूह का कहना है कि यह देउड़ी मंदिर नहीं बल्कि देउड़ी मंदिर दिरी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. मंदिर को पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए.

बताते चलें कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 8 करोड़ की लागत से काम होना था. लेकिन सौंदर्यीकरणका काम फिलहाल रोक दिया गया है. गौरतलब हो कि देउड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ हैं. ठेकेदार ने काम रोके जाने को लेकर तमाड़ थाने में लिखित शिकायत की है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *