जेपी नड्डा के बयान पर कल्पना का पलटवार, कहा-चोर को पूरी दुनिया चोर नजर आती है और आपलोग तो…

2 Min Read
जेपी नड्डा के बयान पर कल्पना का पलटवार, कहा-चोर को पूरी दुनिया चोर नजर आती है और आपलोग तो…
Spread the love

Ranchi: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि चोर को पूरी दुनिया चोर नजर आती है और आप सभी सिर्फ चोर नहीं बल्कि डकैत हैं. आप लोग ही हैं जो कोविड के दौरान चंदा लेते हैं और नकली वैक्सीन लगाते हैं. आप लोग ही हैं जिन्होंने माल्या से लेकर सहारा तक का पैसा लूटा. आप लोग ही हैं जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड से खरबों डॉलर लूटे. आप लोग ही हैं जिन्होंने देश को अरबपतियों को बेच दिया. आप लोग ही हैं जो लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं में आम लोगों की जान ले रहे हैं.

कल्पना ने आगे लिखा है कि आदिवासियों को जंगली कहने वाले आप लोग ही है. नड्डा जी हम अपने ही घर में हैं. क्या अब आप हमें अपने ही घर से निकाल देंगे? वैसे भी आप लोगों का आदिवासियों और मूलवासियों को उनके घरों से बेघर करने का पुराना इतिहास रहा है.

कल्पना ने कहा कि आप ही लोग हैं जो झारखंड के आदिवासियों को जंगली कहते हैं. आप ही लोग हैं जो पूरे देश के आदिवासियों के खनिज लूटते हैं. आप ही लोग हैं जो कारगिल में कफन लूटकर हम पर उंगली उठाते हैं. आप ही लोग हैं जो नकली दवाइयां बेचकर खरबों कमाते हैं और देश में नशे का कारोबार फैलाते हैं. अपने काम का हिसाब जनता को दीजिए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *