Jharkhand Assembly Election: झारखण्ड की 43 सीटों पर मतदान आज, शुरू हुई वोटिंग

1 Min Read
दूसरे चरण के 538 प्रत्याशियों के इंतजार की आज आखिरी रात, इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता के अदालत में
Spread the love

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं, राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं, पहले चरण में 13 नवंबर यानी आज 15 जिलों के 43 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गयी है, जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होनी है. चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. आपको बता दें कि झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है.

पहले चरण में किन सीटों पर हो रही है वोटिंग?

पहले चरण में 15 जिलों के 43 सीटों पर वोटिंग चालू है. इन जिलों में बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, सिमरिया, पोटका, जुगसलाई, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, जगन्नाथपुर, तमाड़, तोरपा, रांची, हटिया, खूंटी, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विष्णुपुर, कोलेबिरा, लोहरदगा, सिमडेगा, मनिका, लातेहार, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, पांकी, छतरपुर, हुसैनाबाद, भवनाथपुर, गढ़वा शामिल हैं.

WhatsApp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *