Jharkhand Weather : इन जिलों के लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यहां बारिश के आसार

Spread the love

Ranchi : झारखंड में आज से यानी 5 मई से 10 जून तक लगातार बारिश होगी. इस दौरान कुछ जिलों में लू चलेगी. आंधी और वज्रपात की भी संभावना है. यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 जून 2024 को दी.

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 5 जून से 10 जून तक यहां होगी. केंद्र के अनुसार 5 जून से 10 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा.

इन जिलों में चलेगी लू

गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में 5 से 8 जून तक लू की स्थिति देखने को मिल सकती है.

5 जून को यहां तूफान

5 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा.

से भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद संजय सेठ ने लिया प्रमाण पत्र, 6,58,975 वोट मिले

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top