लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद संजय सेठ ने लिया प्रमाण पत्र, 6,58,975 वोट मिले

3 Min Read
Sanjay Seth
Spread the love

Ranchi: रांची लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी मंजय सेठ 6,58,975 वोट से जीत हासिल की.
जीत दर्ज करने के बाद उपायुक्त सह जिला निर्वाचन दंडाधिकारी राहुल कुमार सिंहा ने प्रमाण पत्र दिया.

रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 1 लाख 20 हजार 512 वोटों से शिकस्त दी है. यशस्विनी सहाय को कुल 5, 37, 646 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रही.

भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने 45.91% वोट पाकर जीत हासिल की। ​​मतगणना के दौरान संजय सेठ को कुल वोटों का 45.91 प्रतिशत वोट मिला। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 37.59 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, देवेंद्र नाथ महतो 9.16% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रांची लोकसभा सीट जीतने में सफल रहे भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ को कुल 6 लाख 64 हजार 732 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय को 5 लाख 44 हजार 220 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे देवेंद्र नाथ महतो को 1 लाख 30 हजार 526 वोट मिले। रांची में 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नोटा के तहत 8 हजार 153 वोट मिले। रांची लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटों की संख्या 14 लाख 47 हजार 781 थी। चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने संजय सेठ की जीत की औपचारिक घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। संजय सेठ ने जताया आभार, दावा किया तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ ने रांची की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा गया और जिस तरह से लोगों ने वोट दिया है, उससे साफ पता चलता है कि हमने जो काम किया है, उसका नतीजा मिल रहा है. संजय सेठ ने दावा किया कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. हालांकि, उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फैक्टर होते हैं, जिसके आधार पर चुनाव लड़ा जाता है. हमें उम्मीद के मुताबिक सीटें भले ही नहीं मिली हों, लेकिन हम इससे निराश नहीं हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *