JHARKHANDLATEST NEWS

दावोस में झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन का 2050 तक समृद्ध झारखंड का संकल्प

Spread the love

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) के मंच पर मंगलवार को India Pavilion के साथ-साथ झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन किया गया. इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ उपस्थित रहे. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने 2050 तक “समृद्ध झारखंड” के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए कहा, कि राज्य देश के समग्र विकास में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि दावोस जैसा वैश्विक मंच झारखंड के युवाओं, निवेश और विकास की गति को नई दिशा देगा.

पहली बार वैश्विक मंच पर झारखंड की मौजूदगी

झारखंड के लिए यह खास अवसर है. क्योंकि, राज्य पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का हिस्सा बना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा, कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और ग्रीन एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

2047 और 2050 का विजन

मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कि 2047 तक विकसित भारत और 2050 तक समृद्ध झारखंड का लक्ष्य लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है. दावोस में विभिन्न देशों और वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हो रही निवेश संबंधी सार्थक चर्चाओं से इस लक्ष्य को साकार करने में नई ऊर्जा मिलेगी.

गौरतलब है कि झारखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल World Economic Forum 2026 में भाग लेने के लिए दावोस प्रवास पर है. इस दौरान राज्य में निवेश, रोजगार और सतत विकास की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *