धनबाद लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने किया नामांकन

1 Min Read
अनुपमा सिंह ने किया नामांकन
Spread the love

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, इंटक नेता ए के झा समेत इंडिया गठबंधन के की नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अनुपमा सिंह ने जीतने का वादा किया.

नामांकन से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया

गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने से पहले अनुपमा सिंह अपने पति सह बोरमो विधायक अनुप सिंह के साथ मंदिर गयीं थीं. जहां उन्होंने भगवान से प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया. आपको बता दें कि अनुपमा सिंह का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो से होने वाला है. ढुल्लू महतो ने 30 अप्रैल को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह लगातार धनबाद लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं. लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं. धनबाद की सभी लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *