JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, 909 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 10.27 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

Spread the love

Jharkhand Municipal Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. राजधानी रांची में नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रांची नगर निगम के 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 808 मुख्य और 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन स्थलों की सूची भी जारी कर दी गई है.

29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा नामांकन दाखिल

उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने बताया कि प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है. 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा और मतगणना 27 फरवरी को होगी.

10.27 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 10.27 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो इस चुनाव में भाग लेंगे. मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं. वहीं नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र में 13 वार्डों के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *