JMM नेता ने दिखाई दबंगई! जमीनी विवाद में तीन लोगों पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

2 Min Read
धनबाद न्यूज
Spread the love

Dhanbad News: धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. डिगवाडीह इलाके में गुमटी दुकान को लेकर हुए झगड़े में एक जेएमएम नेता पर तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और फिलहाल एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

नेता ने अपने चचेरे भाइयों को जलाया जिंदा

आरोप है कि जेएमएम नेता मदन राम ने अपने चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखे पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जल दिया. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.

एक की हालत गंभीर

चिकित्सकों के अनुसार उत्सव राम की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है और पहले भी हमले की कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई.

घटना की सूचना मिलने पर जोरापोखर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *