IPL Auction 2026: अबू धाबी में खिलाड़ियों पर जमकर बरसी करोड़ों की बारिश, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को मिले 14.20 करोड़
IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की मिनी नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरीना में शुरू हो चुकी है. इस ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियां अपनी टीम में शामिल करेंगी.
इन खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोलियां
नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा. इसके अलावा केकेआर ने ही श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपये की आखिरी बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने रवि विश्नोई को 7.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा. दूसरी ओर, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और रचिन रविंद्र को इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड रहे.
क्या टूटेगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड?
आईपीएल नीलामी के इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत के नाम दर्ज है, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब सवाल यह है कि क्या IPL 2026 की इस नीलामी में उनका यह रिकॉर्ड टूट पाएगा या नहीं.
टीमों के पर्स की स्थिति
नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ उतरी है, जिसके पास 64.3 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं. चेन्नई सुपर किंग्स 43.4 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम पर्स है, जिसमें सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं.
अब तक इतने खिलाड़ी सोल्ड हुए
- डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) – 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स –
- कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) – 25.20 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
- वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) – 1 करोड़, मुंबई इंडियंस
- बेन डकेट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
- फिन एलन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
- जैकब डफी (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- मथीशा पथिराना (श्रीलंका)- 18 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
- एनरिक नॉर्किया (साउथ अफ्रीका) – 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
- रवि बिश्नोई- 7.20 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
- अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) – 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
- आकिब नबी- 8.4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
- प्रशांत वीर- 14.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
- शिवांग कुमार- 30 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद
- कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
- मुकुल चौधरी-2.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
- तेजस्वी सिंह- 3 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
- अशोक शर्मा- 90 लाख, गुजरात टाइटन्स
- कार्तिक त्यागी- 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
- नमन तिवारी- 1 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
- सुशांत मिश्रा- 90 लाख, राजस्थान रॉयल्स
- यशराज पुंजा, 30 लाख रुपये, राजस्थान रॉयल्स
- प्रशांत सोलंकी- 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
- विघ्नेश पुथुर- 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स

