LATEST NEWSVIRAL NEWS

Viral Video: बनाना था हलवा, बन गई गाजर की खीर, इंस्टाग्राम वाला जुगाड़ दीदी पर पड़ गया भारी

Spread the love

Viral Video: सर्दी के मौसम में गाजर का हलवा न खाया, तो फिर क्या खाया. जी हां, सर्दियों के मौसम में हर भारतीय घरों में गाजर के हलवे की डिमांड होने लगती है. काजू-बादाम और भर-भर कर मेवे डले गाजर के हलवे को अब मना भी कौन कर सकता है. हालांकि, ये हलवा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतने पसीने छुड़ा देता है. क्योंकि, हलवे को बनाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत तो इसे कद्दूकस करने में लगती है. लेकिन परेशानी हो और सोशल मीडिया पर इसका जुगाड़ न मिले ऐसा कभी हो सकता है क्या.

गाजर के हलवे जैसे ही ट्रेंड करने लगे, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसे बनाने के रेसिपी से लेकर इसे कद्दूकस करने तक के हैक्स वायरल होने लगे हैं. ऐसे में एक महिला ने भी इस हैक को अपनाकर गाजर का हलवा बनाया, पर इस जुगाड़ के जरिए हलवा तो नहीं, लेकिन गाजर की खीर जरूर बन गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि गाजर का हलवा बनाने के लिए गाजर को घिसने की जरूरत नहीं है. बस गाजर छीलकर उसे ऐसे ही दूध में डालकर पकने के लिए छोड़ दें और फिर जब गाजर नरम हो जाये, तो उसे कढ़ाई में ही मैश कर ड्राई-फ्रूट्स डाल दें और अच्छे से पका लें. सुनने में तो ये तरीका आसान लगता है, लेकिन जब एक महिला ने इस तरीके को अपनाया तो हलवे की जगह गाजर की खीर बन गई. महिला ने इस जुगाड़ से बनाए गए हलवे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें गाजर और दूध का अलग ही कॉम्बो दिख रहा है.

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @jyotimehtaaaaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा गया है, “हलवे की खीर बन गई, सारी शॉर्टकट वाली मेहनत वेस्ट हो गई है.” वहीं, इस वीडियो के शेयर होते ही इसे 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, कि ‘शॉर्टकट के लिए भी बुद्धि की जरूरत पड़ती है.’ तो वहीं यूजर्स ने मजा लेते हुए कुकिंग टिप्स भी दे डाली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *