Train Accident In Bihar : पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी, 3 घंटे तक फंसे रहे यात्री

2 Min Read
Train Accident In Bihar : पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरातफरी, 3 घंटे तक फंसे रहे यात्री
Spread the love

Train Accident In Bihar : पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22972) की जनरल बोगी के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई. घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. यह ट्रेन बुधवार रात 1:02 बजे बक्सर के टुड़ीगंज स्टेशन से गुजर रही थी, इस दौरान स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने जनरल बोगी के निचले हिस्से में आग की लपटें देखीं. जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. ट्रेन को अगले स्टेशन डुमरांव में 3 घंटे तक रोका गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और फिर ट्रेन को रवाना किया गया.

आग बुझाने के लिए नहीं किया गया पानी का इस्तेमाल

फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग ट्रेन के एलएचबी कोच के पहिए और एक्सल के बीच लगी थी. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर आग बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया ताकि पहिया और कूलेंट जाम न हो जाए. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक्सटिंग्विशर सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई. पहले बाहर से और फिर पहिये के अंदर जाकर आग पर काबू पाया गया.

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी थी, उसे काटकर अलग किया गया. तीन घंटे बाद ट्रेन को बांद्रा के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, घटना के समय फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *