UN : फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता देने की मांग का भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया था विरोध

2 Min Read
फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता देने की मांग का भारत ने किया समर्थन
Spread the love

United Nations : फिलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता की मांग का भारत ने समर्थन किया है. बता दें कि पिछले महीने अमेरिका ने फिलिस्तीन की इस मांग का विरोध किया था. रुचिरा कंबोज ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उचित समय पर संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता पर पुनर्विचार किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के फिलिस्तीन के प्रयास का समर्थन किया जाएगा.

रुचिरा कंबोज ने किया इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत का रुख स्पष्ट

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत का रुख स्पष्ट किया और कहा कि केवल दो राष्ट्र सिद्धांत ही दोनों देशों के बीच विवाद को हल कर सकता है. रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. तभी फ़िलिस्तीन के लोग सुरक्षित सीमाओं के साथ आज़ादी से रह सकेंगे. साथ ही इजराइल की सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दूर होंगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1974 में भारत फिलिस्तीन मुक्ति संगठन को फिलिस्तीनी लोगों के एकमात्र और वैध प्रतिनिधि के रूप में मान्यता देने वाला पहला गैर-अरब देश था.

1988 में भारत ने फ़िलिस्तीन को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी

 बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए रुचिरा कंबोज ने कहा कि ‘भारत के नेतृत्व ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सीधी और सार्थक बातचीत होनी चाहिए और दोनों देशों में दो राष्ट्रों का सिद्धांत होना चाहिए.’ इससे ही शांति आ सकती है. इसी दिशा में भारत ने दोनों देशों से सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने की अपील की है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *