यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट: आसनसोल मंडल में मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनों का रूट बदला
inlive247 desk: रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आसनसोल मंडल के लहाबोन–सिमुलतला रेलखंड के बीच मालगाड़ी के डिरेल होने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया है. सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने का फैसला किया है. इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस, जो आज 30 दिसंबर 2025 को अपनी यात्रा शुरू करेगी, अब अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जसीडीह–देवघर–मोहनपुर–हरलाटांड़–हंसडीहा मार्ग से संचालित होगी.
वहीं ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस भी आज 30 दिसंबर 2025 को बदले हुए रूट से चलेगी. यह ट्रेन अब किऊल–तिलैया–बन्धुआ–कोडरमा–गोमो–चंद्रपुरा–राजाबेड़ा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
इसके अलावा ट्रेन संख्या 18186 गोड्डा–टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मूरी) भी आज अपनी यात्रा के दौरान हंसडीहा–हरलाटांड़–मोहनपुर–देवघर–जसीडीह मार्ग से संचालित की जाएगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.


