नए साल से पहले बड़ा अलर्ट! 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी सैलरी, UPI और गैस सिलेंडर पर पड़ेगा सीधा असर

2 Min Read
Spread the love

inlive247 Desk: नया साल 2026 शुरू होते ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. ये बदलाव सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आपकी जेब, सैलरी, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं पर सीधा असर डालेंगे. अगर आपने समय रहते जरूरी काम पूरे नहीं किए, तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

आइए जानते हैं 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले उन अहम बदलावों के बारे में, जिनका असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा.

UPI और डिजिटल पेमेंट के नियम होंगे और सख्त

ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और बैंक UPI व डिजिटल पेमेंट सिस्टम में कड़े नियम लागू करने जा रहे हैं. अब डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल सिम वेरिफिकेशन और बैंक अकाउंट की जांच पहले से ज्यादा सख्त होगी. इसका मकसद फर्जी खातों पर रोक लगाना और ठगी के मामलों को कम करना है.

पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य की जा रही है. इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना की राशि सिर्फ असली और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा.

8वां वेतन आयोग होगा लागू

नए साल के साथ ही 8वां वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा. इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी. हालांकि बढ़ा हुआ वेतन और पेंशन एरियर के साथ बाद में मिलेगा, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *